जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा के जन्मदिवस पर उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा के जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। उपराष्ट्रपति ने एक ट्वीट कर कहा कि धरतीआबा के नाम से प्रसिद्ध बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के दमन के खिलाफ जनजातियों को एकजुट किया। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा की बहादुरी और दृढनिश्चय ने अन्यायपूर्ण औपनिवेशिक शासन के खिलाफ बहुत सी जनजातियों को प्रेरित किया। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बिरसा मुंडा की जयंती पर आज उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि बिरसा मुंडा सही अर्थों में गरीबों के मसीहा थे और उन्‍होंने समाज के वंचित और पीड़ित तबके की भलाई के लिए काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *