उत्तराखंड पुलिस में महिला कमांडो का दस्ता शामिल, आतंकियों से भी ले सकती हैं लोहा

देहरादून: उत्तराखंड को पहला महिला कमांडो दस्ता मिल गया है। इस दस्ते में 22 महिला कमांडो हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून पुलिस लाइन में महिला कमांडो और स्मार्ट चीता पुलिस का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड देश का चैथा राज्य बन गया है, जहां पुलिस विभाग में महिला कमाण्डो का दस्ता तैयार किया है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों और काॅलेजों में पढ़ने वाली लड़कियों को भी प्रारम्भिक आत्म सुरक्षा के गुर सिखाने जरूरी है। इस मौके पर  प्रशिक्षित महिला कमाण्डो ने सुरक्षा से संबधित अनेक करतब दिखाए। 104 प्रशिक्षत चीता पुलिस दल का भी मुख्यमंत्री ने शुभारम्भ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *