उत्तर प्रदेश सरकार ने दीवाली के अवसर पर अयोध्या में सरयू नदी के घाटों पर दीपोत्सव मनाने का फैसला लिया है। इस अवसर पर करीब छह लाख दीये रोशन करने का कार्यक्रम है। साथ ही दीपोत्सव का आयोजन 11 से 13 नवंबर के बीच किया जाएगा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इसमें शामिल होंगे। राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के लगभग 10,000 स्वयंसेवक 600000 दीयों को प्रज्ज्वलित करके एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित करने के प्रयास में अपना सहयोग देंगे। आपको बतादें यह दीए सरयू के 24 घाटों पर जलाए जाएंगे। उत्तरप्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन 2017 से ही अयोध्या में किया जाता रहा है।