आईपीएल में कल रात मुंबई इंडियन्स पहले क्वालिफायर में दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से हराकर फाइनल में पहुंच गई है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 200 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स को अभी फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा जब उसका सामना इलिमिनेटर राउंड में रॉयल चैलेन्जर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा। आपको बतादें दूसरा क्वालिफायर मैच रविवार को होगा।