उत्तराखंड के गांधी स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की 95वीं जयंती आज।

उत्तराखंड के गांधी के नाम से प्रसिद्ध राज्य निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की आज 95वीं जयंती है। टिहरी जिले में स्वर्गीय बडोनी के पैतृक गांव अखोडी में उनकी जयंती सादगी के साथ लोक संस्कृति दिवस के रूप मनाई गई। राजकीय इंटर कालेज अखोडी में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किये गए। वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपने संदेश में कहा कि स्वर्गीय इन्द्रमणि बडोनी राज्य आंदोलन के सूत्रधार थे। वे देवभूमि के संस्कारों के अग्रदूत और पहाड़ के सच्चे हितैषी थे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भी उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रणेता पर्वतीय गांधी इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर आज उन्हें श्रद्धांजलि दी। विधानभवन में उन्होंने स्वर्गीय बडोनी के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिए उनकी संकल्पनाओं और राज्य निर्माण के संघर्ष में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *