डीएनए टेस्ट के लिए नहीं पहुंचे द्वाराहाट विधायक महेश नेगी, 11 जनवरी को होगा अब टेस्‍ट।

दुष्कर्म के आरोपी द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी आज देहरादून कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। अदालत ने उन्हें डीएनए सैंपल देने के लिए तलब किया था। न्यायिक मजिस्ट्रेट विवेक श्रीवास्तव की अदालत ने इस संबंध में दून अस्पताल से मेडिकल टीम भी तलब की थी। विधायक के वकील ने अदालत को बताया कि उनका स्वास्थ्य खराब है। इसलिए अदालत में उपस्थित नहीं हो सकते। अदालत ने अब डीएनए सैंपल के लिए 11 जनवरी की तिथि तय की है। गौरतलब है कि द्वाराहाट की रहने वाली एक महिला ने सितंबर में महेश नेगी के खिलाफ उनके साथ यौन उत्पीड़न का मामला दायर करते हुए कहा कि महेश नेगी ने उनका शारीरिक शोषण किया है जिससे उनकी महेश नेगी से एक बच्ची है। बच्ची को हक दिलाने के लिए महेश नेगी का डीएनए टेस्ट कराने का अनुरोध किया था। विधायक महेश नेगी की पत्नी ने महिला के खिलाफ ब्लैकमेल करने का आरोप लागते हुए 5 करोड़ रुपए मांगने का आरोप लगाकर नेहरू कॉलोनी थाने मे एफआइआर दर्ज कराई थी। बाद में यह मामला श्रीनगर थाने को ट्रांसफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *