उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने प्रसिद्ध वायलिन वादक टी एन कृष्णन के निधन पर दुख जताया। आपको बतादें कृष्णन जी का निधन कल हुआ है। एक ट्वीट में नायडू ने कहा कि उनके निधन से संगीत की दुनिया में विशेष रूप से कर्नाटक संगीत के लिए एक बड़ी क्षति हुई है। उन्होंने कहा है कि दिवंगत श्री कृष्णन ने दशकों से दर्शकों को अपने संगीत से मंत्रमुग्ध किया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी जानेमाने वायलिन वादक टी एन कृष्णन के देहान्त पर शोक व्यक्त किया है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके निधन से संगीत के क्षेत्र में एक अपूरणीय क्षति हुई है। उनके संगीत में भावनाओं और संस्कृति का अदभुत समागम था। टी एन कृष्णन युवा संगीतकारों के लिए एक प्रेरणा स्रोत थे।
गृहमंत्री अमित शाह ने भी टी एन कृष्णन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि एक प्रतिभाशाली संगीतकार के रूप में टी एन कृष्णन ने अपनी धुनों से कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है।