आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एअर इंडिया वन-बी777 की पहली उड़ान से चेन्नई के लिए रवाना हुए। वह आंध्र प्रदेश में तिरूपति स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के दर्शन करने जाएंगे। आध्यात्मिक यात्रा के क्रम में राष्ट्रपति आज तिरुमाला में पांच घंटे तक रुकेंगे। इस अवसर पर उन्होंने विमान के संचालन के लिए चालक दल और एअर इंडिया और भारतीय वायुसेना की सराहना की।