अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए संसाधनों और अन्य सम्बंधित विषयों पर हुई बैठक

कल राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, तपोवन मार्ग, देहरादून में माननीय विद्यालयी शिक्षा, प्रौढ़ शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, खेल, युवा कल्याण और पंचायतीराज मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार अरविन्द पाण्डेय जी ने प्रदेश के प्रत्येक विकासखण्ड में प्रस्तावित अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के विषय में कुमाऊँ मण्डल और गढ़वाल मण्डल के समस्त जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी और उप शिक्षा अधिकारियों के साथ विद्यालय वार समीक्षा बैठक की। माननीय मंत्री अरविन्द पाण्डेय जी ने बताया कि उक्त बैठक के दौरान अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए अंतिम रूप से चयनित विद्यालयों के लिए निर्णय लिया गया। अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए संसाधनों और अन्य सम्बंधित महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *