राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 56,070 । देर शाम तक प्रदेश में 429 और नये मामले सामने आये। जिसमे अभी तक 48,798 कोरोना संक्रमित लोग स्वस्थ हो चुके है। प्रदेश में अभी तक 796 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। नये मामलों में अल्मोड़ा में 17, बागेश्वर में 9, चमोली में 12, चम्पावत में 22, देहरादून में 157, हरिद्वार में 55, नैनीताल में 42, पौड़ी में 22, पिथौरागढ़ में 24, रुद्रप्रयाग में 12, टिहरी में 3, ऊधमसिंह नगर में 40 एवं उत्तरकाशी में 14 मामले शामिल है। साथ ही विभिन्न अस्पतालों से 664 कोरोना के रोगी डिस्चार्ज किये गए।