किसानोें का किसी प्रकार से अहित बर्दाश्त नही किया जायेगा: जिलाधिकारी सविन बंसल

जिलाधिकारी सविन बंसल ने हल्द्वानी में धान क्रय केन्द्र कुंवरपुर गौलापार और लाखनमण्डी चोरगलिया का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान उन्होने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है और किसानोें का किसी प्रकार से अहित बर्दाश्त नही किया जायेगा। उन्होने जनपद के सभी धान क्रय केन्द्रों में दो दिन में सुचारू इंटरनेट व्यवस्था के साथ ही क्रय केन्द्रो पर आने वाले काश्तकारों के लिए शुद्व पेयजल व्यवस्था कराने के निर्देश एआर को ऑपरेटिव को दिये जिलाधिकारी बंसल के प्रयासों से इस वर्ष कुंवरपुर गौलापार में एक नयां धान क्रय केन्द्र खोला गया। जिसके लिए क्षेत्र के काश्तकारों ने जिलाधिकारी का मौके पर आभार व्यक्त किया।
धान क्रय केन्द्रों पर काश्तकारों की लम्बी लाइन को देखते हुये जिलाधिकारी ने कुंवरपुर और लाखनमण्डी मे अतिरिक्त एक-एक और तौलकांटा स्थापित करने की स्वीकृति मौके पर दी साथ ही केन्द्र सचिव को प्रधान व जनप्रतिनिधियो से बातचीत कर श्रमिक बढ़ाने के निर्देश दिये ताकि किसानो का समय बचेगा और अधिक से अधिक काश्तकार धान बिक्री कर सकेंगे, धान क्रय मे इजाफा होगा। उन्होने कहा कि धान क्रय केन्द्रों मे काश्तकारो का पंजीयन और जारी टोकन पर केन्द्र सचिव के हस्ताक्षर अनिवार्य रूप से किये जांए। उन्होने निर्देश दिये कि नमी का आंकलन करते हुये काॅमन धान 1,868 रूपये प्रति कुन्टल और ग्रेड ए धान का मूल्य 1,888 रूपये प्रति कुन्टल समर्थन मूल्य मानकों के आधार पर लिया जाए। जिलाधिकारी ने क्रय केन्द्रो पर किसानों का हालचाल पूछा और किसानो की परेशानियों से अवगत हुये। काश्तकारों द्वारा लाखनमण्डी केन्द्र केे ऊपर टीन शेड बनाने की मांग रखी। उन्होेने धान क्रय केन्द्र प्रभारियोें को कडे निर्देश दिये कि यदि क्रय केन्द्रो में कोई भी शिकायत मिली तो सम्बन्धितों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। साथ ही उन्होने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिये कि वे धान क्रय केन्द्रों का नियमित औचक निरीक्षण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *