देश में पिछले चैबीस घंटे के अन्दर 26 हजार छह सौ 24 नए सामने आए, जिसे मिलाकर अब तक कुल संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर एक करोड़ 31 हजार हो गई है। वही स्वस्थ होने वालों की दर बढ़कर 95 दशमवल पांच एक प्रतिशत हो गई है। पिछले चैबीस घंटों में 29 हजार से अधिक कोविड रोगी स्वस्थ हुए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 95 लाख 80 हजार हो गई है। देश में कुल सक्रिय मामले तीन दशमलव चार प्रतिशत है। वर्तमान में देश में संक्रमण के तीन लाख पांच हजार सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 33 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 के सक्रिय मामले बीस हजार से भी कम हैं। केरल और महाराष्ट्र में कुल सक्रिय मामलों का चालीस प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार जांच, संपर्क और उपचार के तीन स्तरों को प्रभावकारी तरीके से लागू करने के कारण देश में बड़ी संख्या में लोग स्वस्थ हुए हैं और मरने वालों की संख्या में कमी आई है। वर्तमान में देश में मृत्यु दर एक दशमलव चार पांच प्रतिशत है, जो दुनिया में सबसे कम है। पिछले चैबीस घंटें में तीन सौ 41 लोगों की मौत के साथ अब तक मरने वालों की संख्या एक लाख 45 हजार चार सौ 77 दर्ज की गई।