प्रदेश में और बढ़ सकती है ठंड, मौसम विभाग ने किया अलर्ट।

प्रदेश में बढ़ती ठंड और शीतलहर के साथ तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक मैदानी क्षेत्रों विशेषकर ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जिलों में शीतलहर और घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। जिसके मद्देनजर वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के लिये एडवाइजरी जारी की गई है। मौसम विभाग ने बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों को ठंड से बचने के लिये विशेष सावधानियाँ बरतने को कहा है। मौसम विभाग ने कहा है कि पाला गिरने की संभावना है जिससे फसलों को नुकसान होगा। साथ ही कीट और रोग लगने का खतरा है, जिसे देखते हुए किसानों को उचित उपाय करने की भी सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *