इस वर्ष के अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार के लिए अमरीका के दो अर्थशास्त्रियों पॉल आर मिलग्रोम और रॉबर्ट बी विल्सन को संयुक्त रूप से चुना गया है। दोनों अर्थशास्त्री कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से जुड़े हैं। आज स्टॉकहोम में पुरस्कार सम्बंधी घोषणा की गई। आपको बतादें पॉल आर मिलग्रोम और रॉबर्ट बी विल्सन को नीलामी के सिद्धांत में सुधार और नए नीलामी प्रारूपों के आविष्कारों के लिए अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है। अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में अर्थशास्त्र के लिए मूल रूप से स्वेरिंग्स रिक्सबैंक पुरस्कार दिया जाता था। यह पुरस्कार 1969 में शुरू किया गया था और अब इसे नोबेल पुरस्कारों के रूप में व्यापक पहचान मिली है।