आज विश्व एड्स दिवस है। यह दिन एड्स के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। लोगों को एच.आई.वी. के खिलाफ एकजुट होने और इस वायरस से पीडि़त लोगों की मदद करने के लिए प्रेरित करता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार वर्ष 2019 में विश्वभर में तीन करोड 80 लाख लोग एच.आई.वी. से संक्रमित थे। भारत ने वर्ष 1992 में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम की शुरुआत की थी। उसके बाद से इस संक्रमण के खिलाफ लोगों को जागरुक करने और इसकी रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण काम किया गया है।