उत्तराखंड : 104 हेल्पलाइन नंबर पर लें स्वास्थ्य सेवाओं से सम्बंधित जानकारी

स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सरकार ने 104 एकीकृत हेल्पलाइन सेवा प्रारम्भ कर दी है। कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर शिकायत, सुझाव या जानकारी हासिल कर सकता है। टोल फ्री नंबर पर कॉल करने कर स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित कोई भी जानकारी ले सकते हैं। प्रदेश सरकार की ओर से संचालित स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और बेहतर बनाने पर स्वास्थ्य विभाग का फोकस है।

24 घंटे संचालित होने वाली इस सेवा से प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में यदि स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर शिकायत हैं तो 104 नंबर पर डॉयल कर सकता है। इस नंबर पर कॉल करने पर कोई निशुल्क नहीं लगेगा। सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी का कहना है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में यदि स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित शिकायत हैं तो लोग हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *