उत्तराखंड में दो दिवसीय टिहरी झील महोत्सव आज से शुरू हो गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस महोत्सव का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि टिहरी झील में साहसिक पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। झील को पर्यटन के लिए विश्वस्तरीय पहचान दिलाने की कोशिश की जा रही है। इससे खेलों के साथ ही रोजगार और पर्यटन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। महोत्सव में आईटीबीपी और सेना के जवानों समेत विभिन्न प्रतिभाग भाग ले रहे हैं।