देश में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की दर 93 दशमलव पांच-दो प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 44 हजार से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक 83 लाख 35 हजार रोगी इलाज के बाद स्वस्थ हुए हैं। इस समय देश में करीब चार लाख 46 हजार लोगों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान 38 हजार 617 नए मामलों का पता चला। इसके साथ ही आपको बतादें देश में कुल 89 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हैं।