पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोविड-19 के 44 हजार 59 नये मामले सामने आए है। अब कुल संख्या 91 लाख 39 हजार 866 हो गई है। इस दौरान संक्रमण से 511 लोगों की मृत्यु होने के साथ ही मरने वालों की संख्या भी बढ़कर एक लाख 33 हजार 738 हो गई है। वर्तमान में पूरे देश में चार लाख 43 हजार 486 लोगों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कोविड-19 के संक्रमण से स्वस्थ होने की दर 93 दशमलव छह आठ प्रतिशत पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 41 हजार 24 लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। आपको बतादें अब तक 85 लाख 62 हजार 642 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।