छह केन्द्रों को खेलो इंडिया उत्कृष्टता केन्द्र के रूप में खेल मंत्रालय से मिली मंजूरी

छह केन्द्रों को खेलो इंडिया उत्कृष्टता केन्द्र के रूप में खेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। मंत्रालय ने इन छह केन्द्रों के विकास के लिए चालू वित्त वर्ष के दौरान 67 करोड़ रूपये से अधिक की मंजूरी भी दी है। मंत्रालय ने कहा कि ये वित्तीय सहायता अगले चार वर्षों तक जारी रहेगी। जिससे कि देश में ओलंपिक को ध्यान में रखकर प्रतिभाओं को तराशा जा सकेगा।

छह केन्द्रों का विकास किया जाएगा

जिन छह केन्द्रों का विकास किया जाएगा उनमें असम का राज्य खेल अकादमी, मेघालय का जे.एन.एस. परिसर, सिक्किम का पलजोर स्टेडियम, दमन और दीव का नया खेल परिसर, मध्य प्रदेश का एम.पी. राज्य अकादमी, महाराष्ट्र का शिवछत्रपति खेल परिसर शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *