राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

दीपावली का पर्व आज पूरे देश में पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को बधाई दी है। रामनाथ कोविंद जी ने एक संदेश में कहा कि विभिन्न धर्मों और संप्रदायों के लोगों द्वारा मनाए जाने वाले इस पर्व से देश के लोगों के बीच एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। रामनाथ कोविंद ने आशा व्यक्त की है कि खुशहाली और प्रकाश का यह महान पर्व देश के प्रत्येक घर में सुख, शांति और समृद्धि लाएगा। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने दीपावली के अवसर पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा है कि पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाने वाली दीपावली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। वही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक ट्वीट में आशा प्रकट की कि दीपावली का त्यौहार हमारे जीवन में प्रसन्नता और खुशहाली बढ़ाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *