देश में कोरोना संक्रमण के 45 हजार से अधिक नए मामले और कुल मामलों की संख्या 90 लाख 95 हजार से ज्यादा हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अनुसार पिछले 24 घंटों में हुई पांच सौ एक मौतों को मिलाकर इस महामारी से अब तक एक लाख 33 हजार दो सौ 27 लागों की मृत्यु हो चुकी है। अब तक 85 लाख 21 हजार छह सौ 17 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। आपको बतादें वर्तमान में देश में सक्रिय मामलों की संख्या चार लाख 40 हजार 962 है। साथ ही कल दस लाख 75 हजार तीन सौ 26 नमूनों की जांच की गई।