नैनीताल: हल्द्वानी में बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या।

नैनीताल: हल्द्वानी में आज एक बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ में जुट गयी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना हल्द्वानी के जौलसाल करायल गांव की है। सुबह घर में सो रही महिला हीरा देवी (66) पत्नी राजेन्द्र सिंह साही की गला रेत कर हत्या कर दी गयी। घटना के दौरान मृतका के पति घर पर नहीं थे। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर टीपी नगर पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहंचे। मौके पर खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। चाकू भी शव के पास से ही बरामद हुआ। पुलिस को मृतका के परिजनों पर ही शक है और पुलिस ने एक पुत्र को हिरासत में ले लिया है। घटना की जानकारी तब पता चली जब मृतका की लड़की जागी और माँ के कमरे में गयी। माना जा रहा है कि मृतका की हत्या प्रापर्टी के लिये की गयी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *