आईपीएल: बेन स्टोक्स को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया

आईपीएल में कल cने किंग्स इलेवन पंजाब को सात विकेट से हराया । पंजाब ने जीत के लिए 185 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे रॉयल्स ने 15 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया। इस जीत के बाद रॉयल्स ने प्रतियोगिता में अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं। बेन स्टोक्स को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने 26 गेंद में 50 रन बनाये। इसमें 6 चौके और तीन छक्के शामिल थे। बेन स्टोक्स ने दो विकेट भी लिये।
इसके साथ ही आपको बतादें आज दो मैच होंगे। पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दोपहर साढ़े तीन बजे दुबई में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शारजाह में शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *