आज से सेना प्रमुख जनरल मनोज नरवणे और विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला दो दिन की म्यामां दौरे पर हैं। वह इस दौरान म्यामां की स्टेट काउंसलर आंग सान सू की और म्यामां सशस्त्र सेनाओं के कमांडर इन चीफ जनरल मिन आंग ह्लांग से मिलेंगे। बातचीत में द्विपक्षीय संबंधों का जायजा लिया जाएगा और परस्पर हित के क्षेत्रों में सहयोग और मजबूत करने पर विचार विमर्श होगा। म्यामां और भारत के संबंध ऐतिहासिक, बहुआयामी और परस्पर आदर और भरोसे पर आधारित हैं। भारत पड़ोसी पहले और एक्ट ईस्ट नीतियों के अनुरूप म्यामां से अपने संबंधों को उच्च प्राथमिकता देता है। हाल ही में दोनों देशों ने संपर्क और व्यापार, विकास परियोजनाएं ऊर्जा, क्षमता निर्माण, रक्षा ,सुरक्षा और संस्कृति और आपसी संपर्क सहित विभिन्न क्षेत्रों में भी अपने संबंध और मजबूत किए हैं।