देवरिया जिले में तीन युवकों ने एक महिला के साथ दुष्कर्म कर चौराहे पर छोड़ा , तीनो पर मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश। देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के तीन युवकों ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने महिला को चौराहे पर छोड़ दिया। घर छोड़ने के बहाने गांव के युवक ने भी महिला से दुष्कर्म किया। मामले में महिला की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और एक युवक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है।

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला का आरोप था कि गांव के ही विंध्याचल, बृजमोहन और रुद्रपुर थाना क्षेत्र के खोरमा कन्हौली निवासी जयराम 26 मई को उसे जबरन देवरिया के रामगुलाम टोला स्थित एक निजी स्कूल पर ले गए। तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने महिला को चौराहे पर छोड़ दिया। आरोप है कि गांव का ही युवक धर्मेंद्र उसे बाइक से घर छोड़ने के बहाने लेकर गया और उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में युवक ने भी दुष्कर्म किया। महिला रोते बिलखते घर पहुंची। उसमें पूरी दास्तान परिजनों को सुनाई।

छानबीन के बाद पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी विंध्याचल, बृजमोहन व जय राम के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म एवं धर्मेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी ने कहा कि रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के तीन युवकों ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *