तपोवन सुरंग में फंसे 34 लोगों को बाहर निकालने की उम्मीद बढ़ गयी है। मुख्य टनल के नीचे 12 मीटर गहराई पर एस.एफ.टी. तक ड्रिलिंग कर दी गई। ड्रिल प्वाइंट से कैमरा डालकर लापता लोगों का पता लगाया जाएगा। इस बीच, सर्च अभियान में दो और शव मिले हैं। अब तक कुल 38 शव मिल चुके हैं। इनमें 10 शवों की शिनाख्त हो गयी है। अब भी 166 व्यक्ति लापता हैं। उधर, चमोली जिला प्रशासन ने ऋषिगंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव देखते हुए अलर्ट जारी किया है। सूर्यास्त के बाद व्यक्तियों को नदी के किनारे नहीं जाने की सलाह दी गई है। साथ ही नदी किनारे रहने वालों को सजग रहने को कहा गया है।