देश में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की दर 92 .89 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 52 हजार से अधिक लोग इस संक्रमण से ठीक हुए हैं। स्वास्थ मंत्रालय के अनुसार देश में स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 80 लाख 66 हजार को पार कर गई है। देश में संक्रमित लोगों की दर पांच दशमलव छह-तीन प्रतिशत है। आपको बतादें इस समय सक्रिय मामलों की संख्या चार लाख 89 हजार है। पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 47 हजार 905 नये मामलों की पुष्टि होने के साथ ही यह संख्या 86 लाख से अधिक हो गई है।