नोबेल पुरस्कार की घोषणा चिकित्सा के लिए कर दी गई है। हेपेटाइटिस सी वायरस की खोज के लिए यह पुरस्कार अमरीका के हार्वे जे. अल्टर और चार्ल्स एम राइस और ब्रिटेन के माइकल ह्यूटन को दिया जाएगा। स्टॉक होम में पुरस्कार विजेताओं के नाम की की घोषणा नोबेल समिति के प्रमुख थॉमस पर्लमैन ने की। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार में स्वर्ण पदक और 11 लाख 18 हजार डॉलर से अधिक राशि दी जाती है। नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण महामारी के देखते हुए इस वर्ष चिकित्सा क्षेत्र में इस पुरस्कार का विशेष महत्व है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दुनियाभर में सात करोड़ से अधिक हेपेटाइटिस रोगी हैं जिनमें से हर वर्ष चार लाख लोगों की जान जाती है। नोबेल पुरस्कार चिकित्सा, भौतिकी, रसायन विज्ञान, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिए जाते हैं। आपको बतादें अन्य पुरस्कारों के विजेताओं के नामों की घोषणा 12 अक्टूबर तक कर दी जाएगी।