नैनीताल में एक सप्ताह प्रवास के लिए पहुंचीं राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, कहा जल्द ही शिक्षा स्वास्थ्य के संबंध में अधिकारियों से होगी वार्ता

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य आज नैनीताल प्रवास पर पहुंची हैं। वह सात नवम्बर तक यहाँ रहेंगी। यहाँ पहुॅचने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मौर्य ने अधिकारियों से संक्षिप्त विमर्श कर विकास कार्यों और कोविड-19 से संबंधित जानकारी ली। आपको बतादें तय कार्यक्रम के अनुसार वह 7 नवम्बर तक नैनीताल प्रवास पर रहेंगी। सरोवर नगरी नैनीताल पहुॅचने पर कुमाऊँ के पुलिस महानिरीक्षक अजय रौतेला, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह जंगपांगी, अपर आयुक्त संजय खेतवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ  भागीरथी जोशी, कुमाऊॅ मण्डल विकास निगम के महाप्रबंधक अशोक जोशी, उपजिलाधिकारी विनोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक राजीव मोहन, पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय थापा ने महामहिम राज्यपाल का स्वागत किया।राज्यपाल बेबी रानी मौर्य आज नैनीताल प्रवास पर पहुंची हैं। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य का नैनीताल प्रवास पूर्व से प्रस्तावित था ,वह सात नवम्बर तक यहाँ रहेंगी। आज दोपहर में वह नैनीताल राजभवन पहुॅची। यहाँ पहुॅचने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। राजभवन में पुलिस की एक टुकड़ी ने उन्हें दिया गार्ड ऑनर दिया और राज्यपाल ने सलामी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जन जीवन प्रभावित हुआ है। जल्द ही शिक्षा स्वास्थ्य के संबंध में अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों से संक्षिप्त विमर्श कर विकास कार्यों और कोविड-19 से संबंधित जानकारी ली। आपको बतादें तय कार्यक्रम के अनुसार वह 7 नवम्बर तक नैनीताल प्रवास पर रहेंगी। सरोवर नगरी नैनीताल पहुॅचने पर कुमाऊँ के पुलिस महानिरीक्षक अजय रौतेला, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह जंगपांगी, अपर आयुक्त संजय खेतवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. भागीरथी जोशी, कुमाऊॅ मण्डल विकास निगम के महाप्रबंधक अशोक जोशी, उपजिलाधिकारी विनोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक राजीव मोहन, पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय थापा ने महामहिम राज्यपाल का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *