कोरोना संक्रमण के कारण अगले साल के लिए स्थगित अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्व कप प्रतियोगिता को अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ फीफा ने रद्द कर दिया है। आपको बतादें इसका आयोजन भारत में होने वाला था। लेकिन भारत को 2022 में इसकी मेजबानी का अधिकार सौंपा गया है। फीफा ने भारत में होने वाले अंडर -17 महिला विश्व कप और कोस्टा रिका में होने वाले अंडर-20 विश्व कप रद्द कर दिए लेकिन दोनों देशों को 2022 में इनकी मेजबानी के अधिकार दे दिए गए हैं।