धामी सरकार देगी टोक्यो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली वंदना कटारिया को 25 लाख रुपए

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हाॅकी टीम की खिलाङी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपए दिये जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा  हमें गर्व है कि टोक्यो ओलिंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन में उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया का शानदार योगदान रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा उत्तराखण्ड में नई एवं आकर्षक खेल नीति लागू की जाएगी। इस नीति में विशेष रूप से हमारे युवाओं में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं का विकास करने हेतु उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान होगा। हमारा प्रयास होगा कि प्रदेश के कोने कोने में वंदना जैसी प्रतिभाओं के दीप प्रज्ज्वलित हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *