भारत ने कोरोना संक्रमण से लड़ाई में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। आपको बतादें कोरोना से स्वस्थ होने की दर 90 दशमलव आठ-पांच प्रतिशत हो गई है। इसके साथ ही कोरोना महामारी से स्वस्थ लोगों की संख्या करीब 72 लाख 60 हजार हो गई है। इस रोग से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या संक्रमितों से करीब 12 गुणा ज्यादा हो गई है। पिछले 24 घंटे में करीब 59 हजार रोगी स्वस्थ हुए। इस दौरान करीब 44 हजार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इस समय देश में मृत्यु दर 1.5 प्रतिशत है। साथ ही अब तक लगभग 10 करोड़ 55 लाख जांच की गई है।