पुस्तक ’भारत के सबसे बड़े सस्पेंशन पुल डोबराचांठी की गाथा’ का मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किया विमोचन

आज मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वरिष्ठ पत्रकार और लेखक शीशपाल गुसांई द्वारा लिखित पुस्तक ’भारत के सबसे बड़े सस्पेंशन पुल डोबराचांठी की गाथा’ का विमोचन किया। इस पुस्तक में लेखक ने डोबरा चांठी पुल की ऐतिहासिक कहानी के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि पुस्तक में टिहरी के आसपास और टिहरी बांध से जुड़ी उपलब्धियों की जानकारी और चित्रण के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों का सुन्दर प्रस्तुतीकरण किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुस्तकें पाठकों को विगत और भविष्य की ऐतिहासिक जानकारी उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होती हैं। इस पुस्तक में लेखक ने डोबराचांठी पुल के अलावा भागीरथी और भिलंगना घाटियों में बने अन्य पुलों एवं इन क्षेत्रों की विभिन्न क्षेत्रों के ऐतिहासिक औरसांस्कृतिक महत्व की जानकारी उपलब्ध कराई है।
यह पुस्तक पाठकों को पुरानी टिहरी की यादों को तरोताजा करने में भी मददगार होगी। पुस्तक के लेखक शीशपाल गुसांई ने कहा कि इस पुस्तक में देश के सबसे बड़े झूला पुल डोबरा चांठी के निर्माण की शुरू से और लोकार्पण तक की कहानी लिखी गई है। इस पुल का निर्माण कार्य पूर्ण होने में जो समय लगा, उससे क्षेत्रवासियों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब पुल के बनने के बाद यह यातायात के क्षेत्र में जन सुविधा का केन्द्र बन गया है। इससे लोगों को होने वाले विभिन्न फायदों के बारे में जानकारी दी गई है। इस पुस्तक में टिहरी की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में जानकारी देने का प्रयास किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *