मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया जानकी झूला पुल का लोकार्पण

ऋषिकेश : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और कृषि मंत्री और नरेंद्रनगर के विधायक सुबोध उनियाल समेत अन्य ने 49 करोड़ की लागत से बना 346 मीटर स्पान के जानकी झूला पुल का लोकार्पण किया। आपको बतादें लोकार्पण पहले नरेंद्रनगर क्षेत्र वाले छोर और फिर स्वर्गाश्रम वाले छोर पर हुआ। दोनों स्थानों पर लगे शामियाने में बैठकर मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि साढ़े तीन साल में ढाई सौ से अधिक पुल अस्तित्व में आ चुके हैं। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में बजरंग नाम से एक और पुल बनाने का ऐलान किया। बीन नदी पर पुल की दिशा में हो रही प्रगति के बारे में जानकारी दी। रोड कनेक्टिविटी में राज्य में हुए कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने रोजगार सृजन के मामले में सरकार के स्तर से किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने क्षेत्र में सीएम का स्वागत करते हुए मुनिकीरेती, तपोवन आदि क्षेत्रों में विकास की संभावनाओं को सीएम के सम्मुख रखा। इस मौके पर मेयर अनिता ममगाईं, दर्जाधारी कृष्ण कुमार सिंघल, पूर्व दर्जाधारी संदीप गुप्ता, मंडी समिति के अध्यक्ष विनोद कुकरेती, बचन पोखरियाल, पूर्व अध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, शंभू पासवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश भटट, धूमन थलवाल, सचिव लोनिवि आरके सुधांशु, डीएम इवा आशीष, उषा रावत आदि मौजूद थे।

जनता ने त्रिवेंद्र सरकार पर दिल खोलकर अपना प्यार बरसाया

उत्तराखंड राज्य की 20 वीं वर्षगांठ के मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बीती 8 नवंबर को टिहरी झील पर बने डोबरा चांठी पुल का शुभारंभ किया था। इस पुल का बीते दो दशकों से प्रतापनगर समेत उत्तरकाशी के 100 से ज्यादा गांव के लोगों को इंतजार था। दरसअल, टिहरी मुख्यालय तक पहुँचने के लिए झील पार के लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ता था। अब झील पर पुल तैयार होने से लोगों की वर्षों पुरानी पीड़ा दूर हो गयी है। पुल के लोकार्पण के दिन हजारों स्थानीय लोगों की मौजूदगी ने भी त्रिवेंद्र सरकार पर दिल खोलकर अपना प्यार बरसाया।
इधर, आज सूबे के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुनि की रेती में जानकी पुल का शुभारंभ कर विकास की एक नई लकीर खींच दी। दरसअल, इस पुल का शिलान्यास वर्ष 2013 में हो जरूर गया था लेकिन सुस्त रफ्तार के कारण यह अंजाम तक नहीं पहुँच पाया। त्रिवेंद्र रावत सत्ता में आये तो डोबरा चांठी की तर्ज पर ही उन्होंने इस पुल के निर्माण में खासी दिलचस्पी ली। बीते तीन वर्षों में इस पुल के निर्माण में तेजी आई। नतीजा, आज यह पुल बनकर तैयार है।बता दें कि यह पुल टिहरी और पौड़ी जनपद के मुनिकीरेती व स्वर्गाश्रम को जोड़ने का काम करेगा। तीन लेन के इस पुल के बनने के बाद दोनों ओर की जनता को लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *