देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रिंग रोड ,आयुष हाॅस्पिटल और वेलनेस सेंटर का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज वेलनेस का महत्व तेजी से बढ़ा है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता के लिए वेलनेस एक सम्पूर्ण परिकल्पना है। नियमित अभ्यास और प्राकृतिक रूप से हम वेलनेस की ओर आगे बढ़ सकते हैं। आयुष और वेलनेस के लिए देवभूमि प्रदेश में अनेक संभावनाएं हैं। हिमालयी पादप औषधी के लिए सबसे अच्छे माने जाते हैं, जो प्रदेश के पास एक धरोहर है। अपनी इन प्राकृतिक सम्पदाओं का हमें लाभ उठाना होगा। प्राकृतिक औषधियों और आयुष की संभावनाओं को लेकर लोगों का रूझान उत्तराखण्ड की ओर बढ़ा है।