महिला का बलात्कार कर अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी मुंबई से गिरफ्तार।

चंपावत में महिला से बलात्कार कर अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुंबई के ठाणे से गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 5 दिसंबर को चंपावत के पाटी में एक महिला से बलात्कार और उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने का मामला सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी दीपक सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी ग्राम कोटना थाना पाटी को पकड़ने के लिये एक टीम का गठन कर दिया। पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपी मुंबई भाग गया है और वहां नौकरी कर रहा है। पुलिस आरोपी के पीछे पीछे मुंबई पहंुच गयी। आखिरकार लंबी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को विगत 19 दिसंबर को मुंबई के ठाणे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रिमांड लेने के बाद उसे आज चंपावत लाया गया। पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपी ने महिला के डेढ़ साल के बच्चे को गला दबाकर मारने की धमकी देकर उससे बलात्कार किया और वह दो साल से महिला का शोषण करता रहा। आरोप है कि उसने महिला का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद महिला ने पाटी थाना में मामला दर्ज कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *