प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के जैसलमेर जिले में ऐतिहासिक लोंगेवाला पोस्ट पर कल सैनिकों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है, जो साहसपूर्वक राष्ट्र की रक्षा करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय जवानों ने लोंगेवाला में असीम शौर्य का परिचय दिया और जब भी भारतीय सैनिकों की गाथा लिखी और पढ़ी जाएगी, इस युद्ध को जरूर याद किया जाएगा।
सैनिकों के परिजनों के बलिदान को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि यह दीपावली सैनिकों के साथ मनाए जाने के बाद ही पूरी होगी। यह एक तरह का मानसिक विकार है, जो 18वीं शताब्दी की सोच को परिलक्षित करता है। उन्होंने कहा कि पूरा विश्व आज विस्तारवादी ताकतों से त्रस्त है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत इस सोच के खिलाफ मजबूत आवाज बनकर उभरा है। भारत की रणनीति स्पष्ट है और वह आपसी समझ और दूसरों को समझने का अवसर देने की नीति पर विश्वास रखता है। यदि कोई हमें परखने का प्रयास करेगा, तो उसे उसका गंभीर जवाब भी मिलेगा।