देहरादून: आज विश्व कैंसर दिवस है, इस मौके पर दून काॅलेज में जनजागरूकता के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राचार्य डाॅ आशुतोष सयाना ने बताया कि उत्तराखंड में लंग्स, स्तन कैंसर और हैडनैक के मामले ज्यादा देखे जा रहे हैं। जिसका इलाज दून अस्पताल में तो किया जा रहा है लेकिन साथ ही इसके खिलाफ जागरूकता अभियान भी काॅलेज द्वारा किया जा रहा है। कैंसर स्पेस्लिस्ट डाॅ ललित मोहन का कहना है कि साल दर साल कैंसर के मामलों में इजाफा देखाा जा रहा है, जैसे जैसे जागरूकता लोगों में आ रही है मामले उतने बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मात्र 6 माह में 719 कैंसर के मरीज ओपीडी में आए हैं, और हर महीने 120 पेसेंट दून अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिनमें लंग्स कैंसर, और स्तन कैंसर के मरीज ज्यादा हैं।