मौसम ने लिया यूटर्न, शीतलहर लौटी, मसूरी में पानी जमा तो मैदानों में ठिठुरन बढ़ी

देहरादून: प्रदेश में एक बार फिर शीतलहर लौट आई है। देहरादून में कल आसमान साफ रहा लेकिन देर शाम से ठंडी हवाओं ने तापमान में गिरावट लाने का काम किया। पहाड़ों की रानी मसूरी में इस बार बीते वर्षों के मुकाबले बर्फबारी कम हुई है, लेकिन इसके बावजूद यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के कारण मसूरी में तापमान में भी काफी कमी आई है, जिसके कारण कंपनी गार्डन की झील में पानी जम गया है। हरिद्वार में मौसम ने अचानक ही करवट बदल ली।  यहां गुरुवार को धुंध रही और हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ी। ऋषिकेश में कोहरे छाया रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *