उपाध्यक्ष आचार्य शिवप्रसाद ममगाई ने किये बाबा केदारनाथ के दर्शन

चारधाम विकास परिषद उपाध्यक्ष आचार्य शिवप्रसाद ममगाई ने कल प्रात: बाबा केदारनाथ के दर्शन किये, सबके कल्याण की कामना की और कोरोना मुक्ति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने मंदिर परिसर में रूद्री पाठ किया। साधुसंतों जरूरत मंदों को कंबल और गरम वस्त्रों का वितरण भी किया। हेलीकाप्टर से चारधाम विकास परिषद उपाध्यक्ष आचार्य ममगाईं केदारनाथ पहुंचे जहां तीर्थ पुरोहितों ने उनकी अगवानी की और फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर आचार्य ममगाई ने तीर्थ पुरोहितों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि तीर्थ पुरोहितों के हक -हकूक सुरक्षित हैं। इस संदर्भ में विगत दिनों माननीय मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समक्ष केदारनाथ तीर्थ पुरोहितों की वार्ता उनकी पहल पर आयोजित हो चुकी है। केदारनाथ मास्टर प्लान लागू होने से तीर्थ पुरोहितों को कोई भी हित प्रभावित नहीं होंगे। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि देवस्थानम बोर्ड की ओर से चार धाम विकास परिषद उपाध्यक्ष को भगवान केदारनाथ का प्रसाद,अंग वस्त्र भेंट किया गया इस दौरान चारधाम विकास परिषद उपाध्यक्ष ने देवस्थानम बोर्ड द्वारा की गयी यात्रा ब्यवस्थाओं की सराहना की। आपको बतादें आचार्य ममगाई के साथ डॉ संजय दरमोड़ा भी केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। मंदिर में दर्शन के पश्चात आचार्य ममगाई ने केदारनाथ में निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *