जनपद बागेश्वर में इस बार कोविड के चलते मकर संक्रांति पर आयोजित होने वाले उत्तरायणी मेले को औपचारिक रूप से मनाया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु स्नान कर सकते है मगर उन्हें कोविड की गाइडलाइन का पालन करना होगा। मेले के सम्बंध में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि इस बार का मेला भव्य रूप से आयोजित नहीं किया जाएगा और धार्मिक अनुष्ठान, गंगा स्नान और जनेऊ संस्कार आदि सिर्फ चिह्नित स्थानों पर ही हो सकेंगे। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम, व्यापारिक गतिविधियां और विकास प्रदर्शनी के स्टाल आदि भी नहीं लगाए जाएंगे। इस दौरान मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की मुख्य चैराहों के साथ-साथ विभिन्न मार्गों पर थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाएगी।