देहरादून: गणतंत्र दिवस पर राजपथ में केदारखंड की थीम पर निकली उत्तराखंड राज्य की झांकी देश में तीसरे स्थान पर रही। राज्य गठन के बाद पहली बार उत्तराखंड की झांकी पुरस्कार के लिए चुनी गई। 20 वर्षों में राजपथ पर उत्तराखंड की 12 झांकियां निकली हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने गुरुवार को यह पुरस्कार दिया। राज्य की ओर से यह पुरस्कार सांस्कृतिक दल के लीडर केएस चैहान ने प्राप्त किया। इस बार राम मंदिर की थीम पर उत्तरप्रदेश की झांकी को पहला स्थान मिला, जबकि त्रिपुरा की झांकी दूसरे स्थान पर रही।