ह़ॉकी के ओलम्पिक खिलाड़ी मोहिन्द्र पाल सिंह के इलाज के लिए खेल मंत्रालय ने दस लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। सिंह किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और इस समय वे डायलिसिस पर हैं। यह धन राशि पंडित दीनदयाल उपाध्याय खिलाड़ी कल्याण कोष से स्वीकृत की गई है और उनकी पत्नी शिवजीत सिंह को कल दे दिया गया। हाल ही में खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने शिवजीत सिंह से मुलाकात की थी और कई जानेमाने हॉकी के खिलाड़ियों ने उन्हें मंत्रालय से आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया था।