प्रदेश में बर्फबारी और बारिश से बढ़ी ठिठुरन, मैदानी इलाकों में छाये रहे बादल

प्रदेश में बारिश और ऊंचाई वाले स्‍थानों पर एक बार फिर बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है। कल रात को देहरादून, हरिद्वार, अल्मोड़ानैनीतालटिहरी, चमोली, पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई। आज भी कई क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश होती रही और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात हुआ। मौसम विभाग ने अनुमान व्‍यक्‍त किया है कि आज और कल उत्‍तरकाशीरूद्रप्रयागचमोली और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और ढाई हजार मीटर और उससे अधिक की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं राज्य के मैदानी क्षेत्रों विशेषकर हरिद्वार, उधमसिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं  कोहरा छाये रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *