उत्तराखंड पुलिस का बदला अंदाज, एक माह के भीतर पकड़े 651 बदमाश, 51 इनामी

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस ने एक माह का विशेष अभियान चलाया था। इसके तहत इनामी, वांछित अपराधियों, वारंटियों की गिरफ्तारी और हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन किया जाना था। एक माह पूरा होने पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने आज इस अभियान की समीक्षा की। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न अभियोगों में वांछित अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई की और 391 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इतना ही नहीं इस अभियान के तहत 57 इनामी अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया, जिनमें से एक पर एक लाख का इनाम घोषित था। पिछले एक माह में पुलिस ने 203 वारंटियों को भी गिरफ्तार किया है। कुल मिलाकर 651 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। 125 हिस्ट्रीशीटरों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई। जबकि 14 नए पेशेवर अपराधियों पर निगरानी रखने हेतु उनकी हिस्ट्रीशीट खोली गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *