आई-लीग ट्रॉफी जीतने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोहन बागान को बधाई दी है। कोलकाता में कल आयोजित समारोह में मोहन बागान क्लब को ट्रॉफी प्रदान की गई। मोहन बागान ने 10 मार्च को आईजॉल फुटबॉल क्लब को हराकर खिताब जीता था, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण ट्रॉफी नहीं दी गई थी और सत्र इसके बाद रोक दिया गया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक ट्वीट में मोहन बागान के खिलाड़ियों, कर्मचारियों और प्रशंसकों को बधाई देते हुए कहा कि निश्चित रूप से यह अत्यन्त प्रसन्नता का अवसर है।