देश में पदम पुरस्कारों की घोषणा, राज्य के डा. भूपेंद्र कुमार और किसान प्रेमचंद शर्मा को मिलेगा सम्मान

देहरादून: गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश में पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। अबकी बार उत्तराखंड के खाते में दो पुरस्कार आए हैं वह भी पद्म श्री के रूप में। चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह संजय को पद्म श्री देने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही कृषि क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए प्रेम चंद शर्मा को पद्म श्री मिला है। इस वर्ष 119 पद्म पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस सूची में 7 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं। आपको बता दें कि साल 2019 में कला क्षेत्र में जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण और अनूप साह को पद्म श्री से नवाजा गया था। वहीं, 2020 में चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. योगी एरन और सामाजिक कार्यकर्ता कल्याण सिंह रावत को पद्म श्री दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *