आज से मुंबई में मेट्रो रेल सेवा की फिर शुरुआत हो रही है।आपको बतादें सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए शुरू में यात्रियों की संख्या और मेट्रो के फेरे सीमित रखे जाएंगे। तापमान जांच सहित समुचित स्वास्थ्य जांच में खरे नहीं उतरे और एहतियाती उपायों का पालन नहीं करने वाले यात्रियों को मेट्रो में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। साथ ही सोशल डिस्टन्सिंग का खासतौर से ध्यान दिए जाएगा।