राजमिस्त्री बनाएंगे भूकम्प रोधी मकान, इन्होने ने दिया प्रशिक्षण

देहरादून: उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) प्रदेश में भूकम्प सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। वर्तमान में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के समन्वय से राज्य में दो परियोजनाएं चल रही है। इन सभी कार्यों के बेहतर सम्पादन के लिए USDMA की अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिदिम अग्रवाल ने एक बैठक में इन परियोजनाओं के तहत होने वाले कार्यों को समय से पहले पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में नए निर्माण कार्य बिल्डिंग बाय लॉज के आधार पर किये जाएं। साथ ही अधिक से अधिक इंजीनियर और राजमिस्त्री प्रशिक्षण कराये जाएं। आपको बता दें कि राज्य में लगभग 18 हजार सरकारी भवनों की रैपिड विजुअल स्क्रीनिंग की गई है जिसके आधार पर भवनों की घातकता को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया है। यह डेटा सभी लाइन विभागों को सुनियोजित तरीके से भूकम्प सुरक्षित बनाये जाने के लिए उपलब्ध भी कराया गया है। वर्तमान में 90 अस्पतालों की रेट्रोफिटिंग DPR का कार्य भी प्रतिपादित किया गया है। चरणबद्ध तरीके से इन भवनों की रेट्रोफिटिंग का कार्य भी किया जा रहा है। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा भूकम्प अवरोधी निर्माण शैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्षमता विकास के कार्यक्रमों पर अधिक बल दिया गया है। इसमें तकनीकी संस्थानों जैसे- आई.आई.टी रूड़की, सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट रूड़की के साथ मिलकर राजमिस्त्री प्रशिक्षण, इंजीनर्स ट्रेनिंग कार्यक्रम कराये गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *